Voice Of News 24
08 Nov 2023 23:47PM
सिध्दार्थनगर में आधी रात एक थानेदार की कुर्सी छीनी गई तो दूसरे को SP का PRO तो तीसरे को थानेदार का पदभार नसीब हुआ,पढिये पूरी खबर…
सिध्दार्थनगर
अभी-अभी आधी रात को पुलिस मीडिया सेल से एक फ़रमान जारी किया गया है।जिसमे गोल्हौरा के थानेदार बलजीत कुमार राव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।बलजीत की जगह कप्तान के PRO रहे अजयनाथ कन्नौजिया को गोल्हौरा का नया थानेदार बनाया गया है।गैर जनपद से रामदेव को पुलिस लाइन से SP के PRO की कमान सौंपी गई है।

पूर्व में उसका थाने पर खूब मलाई काट चुके बलजीत कुमार राव को अब शायद पुलिस लाइन के वक्त काटना पड़े।क्योंकि ADGP गोरखपुर के आदेश पर बलजीत को कार्यमुक्त कर दिया गया है।जो कि पुलिस प्रेस नोट में जाहिर है।























