दो दिन पहले हुए खूनी संघर्ष में एक ने आज तोड़ा दम,गाँव मे चार थानों की पुलिस का पहरा,बड़े अफसरों के फूले हाथ-पैर

Voice Of News 24

06 Nov 2023 00:30 AM

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल गुलरिहा के कोइरी टोला में दो दिन पहले हुए विवाद में आज एक व्यक्ति ने ईलाज के दौर दम तोड़ दिया है,जिसके चलते पूरा गाँव पुलिसिया छावनी में तब्दील हो गया है,पढ़े पूरी रिपोर्ट…

महराजगंज

अब तो वास्तव में महराजगंज की पुलिस का खौफ रहा ही नही!हम इसीलिए यह कह सकते हैं कि जिले में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।हर हफ्ते कोई न कोई बड़ा कांड पूरे पुलिस महकमे की सिरदर्द बन जा रहा है।जिले में ताबड़तोड़ थानेदारों के तबादले भी हो रहे हैं लेकिन इसका वास्तविक मतलब क्राइम को कंट्रोल करने के नजरिये से शून्य दिख रहा है।तीन महीनों से जिले के हर थाने से एक बड़ी वारदात सामने आ रही है,जिस पर पुलिस अंकुश लगाने में बिल्कुल नाकाम साबित हो रही है।एक का खुलासा नही हो रहा है तब तक दूसरे मामले का दस्तक शुरू हो जा रहा है।अब नया और बड़ा मामला जिले के कोल्हुई थाना अंतर्गत जंगल गुलरिहा में बीते शुक्रवार  बकरी के खेत में चर जाने को लेकर दो पक्षों में खूब मारपीट हो गई थी।इस मामले आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए थे।मारपीट इतना घातक हुआ कि एक पक्ष के राकेश मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान आज सुबह राकेश की मौत हो गई।राकेश के मौत की खबर ज्यों ही गाँव मे मिली त्यों पूरे गाँव मे हाहाकार मच गया।गांव मे तनाव की स्थिति देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई,तालुके से जुड़े बड़े अफसर CO और SDM मौके पर काफी देर लालबत्ती और नीलीबत्ती गाड़ी में सवार होकर पहुँच गये।


दिन ढलते घर पहुँचा मृतक राकेश का शव,परिजनों ने काटा बवाल,चार थानों की पुलिस के छुटे पसीने

आज शाम जब मृतक राकेश का शव उसके गाँव पहुँचा तो परिजनों के होश उड़ गए और शव को लेकर खूब हंगामा किया।मौके पर मौजूद पुलिस बल मान मनौती में जुटी हुई है।परिजनों का कहना है कि दूसरे पक्ष के दो लोग फरार हो गए हैं पुलिस ने अपना दामन बचाने के लिए और जवाबदेही से निपटने के लिए एक को गिरफ्तार कर लिया है।


मारपीट के अखाड़े में पड़ी एक और मासूम बच्ची अस्पताल में जिंदगी से लड़ रही जंग,क्या मामले में हो सकती है पुलिसिया लापरवाही उजागर?

राकेश की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है, लोग मीडिया से अपने हम के सिवा कुछ और कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं,जब हमारे संवाददाता ने ग्रामीणों से पूछा तो पता चला कि एक बच्ची जिसे पहले दूसरे पक्ष वालों ने बुरी तरह मारा उसके बाद राकेश के पक्ष के लोग उसी बात को लेकर बहस करने लगे और यह विवाद खूनी संघर्ष का अखाड़ा बन गया।बच्ची अभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं जिसकी तबियत अभी बेहद खराब है और वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है।


पुलिसिया और चश्मदीदों के बयान में जमीन-आसमान का फर्क,एक हफ्ते पहले सुलगी थी विवाद की आग,धान की दवरी को लेकर हुआ विवाद

मौके पर पहुँचे फरेन्दा CO ने कुछ लोकल मीडिया को एक बयान देते हुए बताया कि बकरी से खेत चराने के मामले में दो पक्षो में मारपीट का हुआ था जिसमे एक पक्ष के राकेश मौर्य का ईलाज के दौरान आज मौत हो गया।पिछले तहरीर के मुताबिक अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था अब राकेश की मौत के बाद धाराओं में बढ़ोतरी होगी।जबकि ग्रामीणों और चश्मदीदो का कहना है कि एक हफ्ते पहले धान की दवरी को लेकर यह विवाद दोनों पक्षों में हुआ था लेकिन इतना बड़ा कांड हो जाएगा ये किसी को अंदाजा नहीं था।मामले में बड़ा सवाल पुलिस ने बस तत्कालीन मामले को जान कर और पिछले गुत्थी पर कोई फोकस न करते हुए बकरी से खेत चरे जाने का बयान न जाने किस सूझबूझ से दे दिया।CO साहब यह भी ने बता दिया कि गाँव मे अभी शांति व्यवस्था कायम है।


बड़े अफसरों के आँख पर पर्दा या फिर मीडिया का डर,CO ने शांति व्यवस्था का दिया हवाला,गाँव पहुँचा शव तो एक युवक ने उठाया आत्मदाह का कदम

मामला गंभीर होने पर अपने आलाकमान को सूचना और मौके की तहकीकात करने पहुँचे फरेन्दा के CO अनुज सिंह ने एक मीडिया समूह से बयान के दौरान यह पुष्टि करके बड़े अफसरों की आँख पर पर्दा डाल दिया कि मौके पर पुलिस बल तैनात हैं और गाँव मे शांति व्यवस्था कायम है।लेकिन जब आज शाम मृतक राकेश का शव एम्बुलेंस से घर पहुचां तो परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की घोर लापरवाही के नारे लगाते हुए खूब हंगामा किया।घर के ही एक युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर चार थानों की पुलिस के सामने आत्मदाह की कोशिश की।जिसे काफी मान-मनौती के बाद रोका गया।

पुलिस से न्याय न मिलने की उम्मीद से शव को लेकर ग्रामीणों और परिजनों की मांग,शव रखकर सड़क जाम करने की जिद पर अड़े लोग,CO और SDM मौके से गायब,पुलिस संभाल रही मोर्चा

शाम को जब राकेश का शव पहुँच गया तो ग्रामीणों और परिजनों ने शायद पुलिस से न्याय की उम्मीद न पाई और शव को सड़क पर रखकर जाम करने की जिद पर अड़ गए।ग्रामीणों व परिजनों के साथ पुलिस की खूब नोकझोंक भी हुई जिसमें एक युवक ने आपा खो दिया और मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह खुद को मौत के हवाले करने की कोशिश करने लगा।पुलिस बल ने उसे वहाँ से हटा कर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है।फिलहाल CO और SDM साहब की गाड़ियां मौके से निकल चुकी है।चार थानों के पुलिस वाले मोर्चा संभाले हुए हैं।