ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हराया,डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर

Voice Of News 24
05 Nov 2023 00:02

विश्व कप में मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है. शनिवार 4 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद टूर्नामेंट में उसका सफर खत्म हो गया. ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने मार्नस लाबुशेन की फिफ्टी के दम पर 286 रन का स्कोर खड़ा करने में सफलता हासिल की. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 48.3 ओवर में 253 रन पर ढेर हो गई. 33 रन से मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने जहां अपनी सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत की वहीं इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट के आधिकारित तौर पर बाहर हो गई.

भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार कगार पर पहुंची इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खुद को बचाए रखने का आखिरी मौका था.

ऑस्ट्रेलिया से मिले 287 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 4 झटके 106 रन तक लग चुके थे. यहां से मोइन अली और बेन स्टोक्स ने पारी को संभाली. दोनों ने स्कोर 169 रन तक पहुंचाया और स्टोक्स 64 रन बनाकर वापस लौटे. इसके बाद विकेट गिरता रहा और इंग्लिश टीम के जीत की उम्मीद कम होती गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जांपा ने एक बार फिर से कहर बरपाया. कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने भी 2-2 विकेट चटकाए.

2019 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली इंग्लैंड इस बार के टूर्नामेंट में पहले दौर से बाहर हो गई. शुरुआती 7 मैच खेलने के बाद टीम महज 1 ही जीत हासिल करने में कामयाब हुई. आगे बचे हुए दो मैच को जीतने के बाद भी इंग्लिश टीम सिर्फ सम्मान ही बचा पाएगी. बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.