विश्व कप के बीच भारत को लगा बड़ा झटका,हार्दिक की जगह प्रसिद्ध कृष्ण को टीम में मौका

Voice Of News 24

04 Nov 2023 21 :07 PM

विश्व कप 2023 में भारत को बड़ा झटका लगा है. 7 मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की. श्रीलंका को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली, लेकिन इसके साथ ही टीम के लिए अहम मैचों से पहले बुरी खबर आई. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है.बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में हुए लीग मैच में हार्दिक चोटिल हो गए थे. अपनी ही गेंद पर फील्डिंग करते हुए बॉल सीधा उनके एंकल में लगी थी. इसके बाद उन्हें एंकल इंजरी हो गई थी. हालांकि, उम्मीद यह जताई जा रही थी कि वह नॉकआउट मैचों से पहले टीम में वापसी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी समय लगेगा, जिसके लिए वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया के लिए यह बहुत बड़ा झटका है.

हार्दिक की जगह प्रसिद्ध कृष्ण को टीम में मौका दिया गया है. जिस बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्हें चोट लगी थी.उस मैच में वो सिर्फ तीन की गेंद फेंक पाए थे. इसके बाद पिछले तीन मैचों में टीम इंडिया उनके बिना उतरी थी.हार्दिक के टखने में चोट लगी थी और रिहैब के लिए वह बंगलूरू के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे.

भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अजेय रही थी. वह सात में से सात मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. अब टीम इंडिया को 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका से फिर 12 नवंबर को नीदरलैंड्स से शेष मैच खेलने हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.