अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया,वर्ल्ड कप में पहली बार जीत की हैट्रिक लगाई

Voice Of News 24

04 Nov 2023 00:39AM

वनडे विश्व कप 2023 के 34वें मैच में अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को सात विकेट से हरा दिया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए। अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर 181 रन बनाए और मैच जीत लिया।

चुस्त-दुरुस्त क्षेत्ररक्षण और सधी गेंदबाजी के बाद शानदार बल्लेबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्व कप के मुकाबले में नीदरलैंड्स को चारों खाने चित कर दिया। अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराते हुए वर्ल्ड कप में पहली बार जीत की हैट्रिक लगाई।इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान अंक तालिका में पाकिस्तान से ऊपर पहुंच गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.