मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- पूर्व की सरकारें चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देती थीं, डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव करा रही विकास

Voice Of News 24

03 Nov 2023 22:55PM

गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर में 271 करोड़ रुपये की लागत वाली 140 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह व भाजपा के क्षेत्रीय अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन को संबोधित किया। चंपा देवी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आज देश, प्रदेश में व्यापक परिवर्तन आया है। हर व्यक्ति मत, पंथ, जाति, मजहब से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार और कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए पूरी तत्परता के साथ खड़ा है। यह अवसर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी 26 नवंबर की तिथि आएगी। इसी दिन बाबा साहब ने भारत के संविधान को लिखने का कार्य पूरा किया था। इस तिथि को प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस के रूप में मनाना प्रारंभ किया।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में 15 नवंबर को जनजाति दिवस मनाने की भी बात कही।

परिवर्तन का माध्यम बनती हैं विकास की योजनाएं

271 करोड रुपये के विकास कार्यों की सौगात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने का माध्यम बनती हैं। जिन कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है, वह पेयजल, सड़क, ड्रेनेज, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हैं।


दलित महापुरुषों को किया नमन, दिवाली व छठ की शुभकामनाएं भी दिया

अनुसूचित वर्ग के क्षेत्रीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि समेत प्राचीन, वैदिक, मध्य व आधुनिक काल के दलित महापुरुषों को नमन करने के साथ ही सभी लोगों को दीपावली व छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

गरीबों का उत्थान करने वाली है मोदी-योगी सरकार : भूपेंद्र चौधरी


अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि गैर भाजपा सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला होता था।जबकि मोदी-योगी सरकार गरीबों का उत्थान करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश अराजकता की चपेट में था। दलितों के साथ शोषण, उत्पीड़न आम बात थी। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश विकास और जन कल्याण के कार्यों में अग्रणी है।सम्मेलन को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय आवास राज्यमंत्री कौशल किशोर, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद बृजलाल, रमापति राम त्रिपाठी, जगदम्बिका पाल, कमलेश पासवान समेत गोरखपुर क्षेत्र के सांसदगण, विधायकगण, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश, जिला इकाइयों के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में जनता की सहभागिता रही।

89 विकास कार्यों का लोकार्पण व 51 का सीएम ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली और होली में एक-एक फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने जा रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम स्वनिधि योजना और स्वामित्व योजना को गरीबों का उत्थान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पीएम सम्मान निधि में सर्वाधिक लाभार्थी महिलाएं और अनुसूचित जाति के लोग हैं। यूपी में 14 लाख गरीबों को इस योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। 271 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने का माध्यम बनती हैं। जिन कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है, वह पेयजल, सड़क, ड्रेनेज, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हैं।89 विकास कार्यों का लोकार्पण व 51 का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चंपा देवी पार्क मैदान से छह कार्यदायी संस्थाओं की 221.10 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा आठ कार्यदायी संस्थाओं की 49.48 करोड़ रुपये की लागत वाली 51 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाओं में सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की रही। कुल 50 परियोजनाओं पर 184 करोड़ 90 लाख 36 हजार रुपये खर्च कर 50 ग्राम पंचायतों में घर-घर नल से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पेयजल की इन नई परियोजनाओं से पिपराइच, कैम्पियरगंज,
गोरखपुर ग्रामीण, चिल्लूपार, खजनी, चौरीचौरा, बांसगांव विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]