विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी जीत,भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की तोड़ी कमर श्रीलंका को 55 रन पर समेटा

Voice Of News 24

02 Oct 2023 00:31AM

भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर वर्ल्‍ड कप 2023 का 33वां मुकाबला खेला गया। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शमी की घातक गेंदबाजी के चलते पूरी श्रीलंका टीम 19.4 ओवर में 55 रन बनाकर सिमट गई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं। टीम की ओर से शुभमन गिल ने 92 और विराट कोहली ने 88 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 82 रन कूटे। गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट झटके।

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की तोड़ी कमर
भारत के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाज को टिकने ही नहीं दिया। पारी की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने पथुम निसांका को शून्य पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। इस झटके से श्रीलंकाई टीम अंत तक उबर नहीं पाई। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

मोहम्मद शमी  वनडे में रचा इतिहास

मोहम्मद शमी ने वनडे में इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपने वनडे करियर में 4 बार पंजा खोल दिया है. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. इससे पहले जहीर खान और हरभजन सिंह ने ये कारनामा 3-3 बार किया था.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.