पटाखे की दुकान के अग्निकांड मामले में चार की हुई थी मौत,कपिलवस्तु के पूर्व थानेदार समेत 3 निलंबित,इस दिवाली घर पर ही साहब फोड़ेंगे पटाखे

निलंबित और पूर्व थानेदार ज्ञानेन्द्र राय

Voice Of News 24

02 Nov 2023 16:16PM

जिले के थाना कपिलवस्तु के अलीगढ़वा में हुए घटनाक्रम में तत्कालीन थाना प्रभारी कपिलवस्तु ज्ञानेन्द्र राय,उ0नि0 अशोक कुमार व मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार त्रिपाठी को निलंबित करके विभागीय कार्यवाही जारी है,पढिये पूरा अग्निकांड ….

सिद्धार्थनगर

भारत- नेपाल सीमा से सटे अलीगढ़वा कस्बे में बीते मंगलवार को हुए अग्निकांड में दो लोगों का पूरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ था।लेकिन लोगों में अफरा-तफरी तब मच गई जब अग्निकांड में कुल मृतकों की संख्या चार हो गई।अग्निकांड में 21 वर्षीय अजय , 27 वर्षीय गुड्डू ,निज़ामुद्दीन,और एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से दिवाली से पहले ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।साफ तौर पर स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया कुछ लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडरया फ्रिज कंप्रेसर फटने से हुआ था विस्फोट,जितने मुँह उतनी बातों ने मामले को कई तरह से बयां किया।इस धमाके से दर्जनों दुकानों का करोड़ो रूपये का सामान जलकर ख़ाक हो गया और कई बाइके भी जलकर आग का गोला बन गई।यह जानकारी नवागत डीएम पवन अग्रवाल ने दी थी।

विस्फोट में चार की गई जान की सजा सिर्फ इतनी,तीन अफसरों की गई वर्दी,विभागीय दबाव या फिर पुलिसिया नजरबंदी

मंगलवार को हुए विस्फोट में अब तक चार लोगों ने अपनी जान गवां दी और आज 48 घंटे बाद पुलिस महकमे में लापरवाही बरतने को लेकर पूर्व थानेदार ज्ञानेन्द्र राय समेत एक उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी को निलंबित कर कोरम पूरा कर लिया गया है।लेकिन अभी भी प्रशासनिक खेमा लापरवाही बरतने के कटघरे में खड़ा है।फिलहाल निलंबित अफसरों की यह दिवाली अब घर पर ही कटने वाली है। कल नही तो कुछ महीनों बाद इनकी बहाली कर दी जाएगी लेकिन उसका क्या?जिसने अपने घर के चार सदस्यों जो अब इस दुनिया में नही रहे उन्हें हमेशा के लिए खो दिया।यह तो वही हो गया है कि घटना घटने के बाद विभागीय बड़े अफसर अपनी जवाबदेही से बचने के लिए आम जनता को निलंबन का ढिंढोरा पीटकर नजरबंदी का खेल कर देते हैं।निलंबन के बाद प्रेस नोट बनाकर रायते की तरह फैला दिया गया है कि 3 लोगो को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच जारी है।

निलंबन के पहले पुलिस मीडिया सेल ने जारी कर दिया था कल ही नवागत थानेदार का नाम,हटना या हटाना राम जाने क्या है माजरा?

 

कल यानी कि बुद्धवार को सिद्धार्थनगर पुलिस मीडिया सेल में गैर जनपद से आये राजेश कुमार गुप्ता कपिलवस्तु थाने का प्रभारी निरीक्षक एक प्रेस नोट के जरिये शेयर कर दिया था।तत्कालीन थानेदार का दूसरे जिले में तबादला भी हो चुका था लेकिन अब राम जाने बीती रात कौन सी योजना बनी की 24 घण्टे बाद पूर्व थानेदार को बेवर्दी घर वापस लौट जाना पड़ेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.