दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से 190 रन से हराया ,8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके.

Voice Of News 24

01 Nov 2023 23:04PM

विश्व कप के 32वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार खेल देखते हुए न्यूजीलैंड को 190 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड को कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट पर 357 रन बनाए।अफ्रीकी टीम के लिए क्विंटन डिकॉक और वन डर डुसेन ने शतक लगाए। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए। डिकॉक ने 116 गेंद पर 114 रन की पारी खेली।

बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवैलियन लौटते रहे. कीवी टीम को पहला झटका 8 रनों के स्कोर पर लगा. ड्वेन कॉनवे महज 2 रन बनाकर पवैलियन लौट गए. इसके बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा.न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो ग्लेन फिलिप्ल ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. ग्लेन फिलिप्ल ने 50 गेंदों पर 60 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े. ओपनर विल यंग ने 37 गेंदों पर 33 रन बनाए. डेरिल मिचेल ने 30 गेंदों पर 24 रनों का योगदान दिया. साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने पारी की शुरूआत से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. साउथ अफ्रीकी गेंदबाज शानदार लाइन और लेंग्थ पर गेंदबाजी करते रहे. वहीं, कीवी बल्लेबाज लगातार पवैलियन लौटते रहे.

 लेकिन न्यूजीलैंड टीम महज 167 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके.

साउथ अफ्रीकी टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

इस जीत के बाद एक बार फिर साउथ अफ्रीकी टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर खिसक गई है. अब साउथ अफ्रीका के 7 मैचों में 12 प्वॉइंट्स हैं. इस तरह भारत और साउथ अफ्रीका के बराबर 12-12 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण साउथ अफ्रीकी टीम टॉप पर काबिज हो गई है.


सेमीफाइनल की उम्मीदों को और बढ़ाया

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अब हर एक मुकाबला अहम होता जा रहा है. बुधवार 1 नवंबर को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को साउथ अफ्रीका ने एकतरफा मुकाबले में धोया. इस हार ने कीवी टीम को जोरदार झटका दिया तो इससे भारतीय टीम के अंक तालिका में चल रही बादशाहत भी छिन गई. पाकिस्तान की टीम के लिए न्यूजीलैंड की हार ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को और बढ़ाया.

पाकिस्तान को ये फ़ायदा हुआ

दक्षिण अफ़्रीका की यह जीत पाकिस्तान के सेमीफ़ाइनल की रेस में बरकरार रहने के लिहाज से बहुत अहम है.

पाकिस्तान के पॉइंट टेबल में केवल 6 अंक हैं.

यानी अगर न्यूज़ीलैंड यह मैच जीत जाता तो बचे हुए दोनों मैच जीतने के बावजूद पाकिस्तान के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के आसार बहुत कम रहते.