Voice Of News 24
01 Nov 2023 00:31AM
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 31वां मुकाबला खेला गया और इस मुकाबले में पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. हालांकि, टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 45.1 ओवरों में 204 रनों पर ऑल-आउट हो गई

जवाब में पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।पाक ने बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में खुद को बरकरार रखा है। इस हार के बाद बांग्लादेशी टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। बांग्लादेश की टीम को इस विश्व कप में लगातार 6 हार मिल चुकी है. टूर्नामेंट का आगाज अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार जीत के साथ टीम ने किया था लेकिन इसके बाद एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई. 7 में से 6 मैच हारने के बाद अब बांग्लादेश के सेमीफाइनल की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो गई है.























