विश्व कप ही नही 2025 मे चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा गत चैंपियन इंग्लैंड ?

Voice Of News 24

31 Oct 2023 23:42Pm

विश्व कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को अपने वर्ल्ड कप खिताब को डिफेंड करने का सपना टूट गया है. इंग्लैंड की टीम ने अभी तक वर्ल्ड कप में 6 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्हें 5 में हार का सामना करना पड़ा है. अब इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड को 3 और मैच खेलने हैं, और उनका लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना नहीं बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई करना है.
दरअसल

आईसीसी ने इस बात की पुष्टि की है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मेज़बान पाकिस्तान के साथ वही टीम क्वालीफाई करेंगी जो वर्ल्ड कप 2023 के टॉप-7 में रहेंगी. ऐसे में इस वक्त सबसे बड़ी टेंशन इंग्लैंड को हो गई है क्योंकि उनकी टीम इस वक्त अंक तालिका में सबसे नीचे है. अगर उनकी टीम टॉप-8 में नहीं आई तो अगले चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएगी.

आईसीसी ने 2029से 2031 के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर चैंपियंस ट्रॉफी को दुबारा शामिल किया गया है टूर्नामेंट आयोजन दो सत्र 2025और 2029 में आयोजित किया जायेगा

इंग्लैंड को अगला मैच 5 को ऑस्ट्रलिया से खेलना हे ,नीदरलैंड्स और श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने हैं. ऐसे में उनका इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाना तो असंभव लग रहा है, लेकिन आईसीसी के नियमों के मुताबिक 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अगर इंग्लैंड को खेलना हैं, तो बाकी बचे तीनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.