वर्ल्ड कप में अफ़ग़ानिस्तान ने किया उलटफेर,इंग्लैंड को 69 रन से हराया,गवाह रहा अरुण जेटली स्टेडियम

Voice Of news 24

16 Oct 2023 01:11AM

अफ़गानिस्तान की क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हराकर ज़बरदस्त उलटफेर किया है. अफ़गानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच गंवाने के बाद जीत हासिल की है.

अफ़गानिस्तान की इंग्लैंड पर वनडे क्रिकेट में ये पहली जीत है.

अफ़ग़ानिस्तान की ओर से जीत के लिए मिले 285 रन के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 215 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर ही खेल सकी.

वर्ल्ड कप के दिल्ली में खेले गए 13वें मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अफ़ग़ानिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया. अफ़गानिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 284 रन बनाकर आउट हो गई. अफ़ग़ानिस्तान के लिए ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 80 और इकराम ने 58 रन बनाए.

जवाब में इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज़ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. हैरी ब्रूक ने सबसे ज़्यादा 66 रन बनाए.

अफ़गानिस्तान के लिए राशिद ख़ान और मुजीब उर रहमान ने तीन तीन विकेट लिए.

इसका गवाह रहा अरुण जेटली स्टेडियम

इस से पहले दोनों टीमों का सामना सिडनी मे 2015 विश्व कप और 2019 विश्व कप मे हुआ था। इंग्लैंड दोनो मैच 9 विकेट और एक 150 रन से जीत दर्ज की थी। अफगानिस्तान की विश्व कप के इतिहास में ये दूसरी जीत है। इससे पहले 2015 मे विश्व कप मे स्कॉटलैंड को हराया था। वनडे विश्व कप मे लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली तीसरी टीम थी।
अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा पन्ना लिख डाला और इसका गवाह रहा अरुण जेटली स्टेडियम ।

पहले दोनों मैच हारकर यहां आई अफगानिस्तान टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में इंग्लैड को उन्नीस साबित कर दिया

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.