न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हराया,न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत

Voice Of News 24

10 Oct 2023 00:22AM

लगातार दो बार की फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 का अपना दूसरा मैच भी आसानी से जीत लिया है। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड्स को एकतरफा अंदाज में 99 रन से मात दी। इस मैच में भी अपने नियमित कप्तान केन विलियमन की गैरमौजूदगी में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवियों ने स्कोरबोर्ड पर सात विकेट पर 322 रन टांगे। जवाब में डच बल्लेबाज 46.3 ओवर में 223 रन पर ही सिमट गए।

बल्लेबाजों के कमाल के बाद मिशेल सेंटनर की फिरकी के जादू से न्यूजीलैंड ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में सोमवार को यहां नीदरलैंड को 99 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।.

न्यूजीलैंड के 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई। नीदरलैंड की ओर से सिर्फ कोलिन एकरमैन (68) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। उनके अलावा कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (30) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए