Voice Of News 24
08 Oct 2023 23:56PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हटवा निवासी सीताराम शर्मा के बड़े बेटे विश्वनाथ शर्मा (19 ) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से गांव में मातम छाया गया। विश्वनाथ तीन माह पूर्व नौकरी के लिए पुणे गया था। शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे पुणे में छत के कुंडे से उसका लटका मिला था।

सीताराम का बड़ा बेटा विश्वनाथ शर्मा (19 साल) जुलाई में पुणे गया था। जहां एक दुकान पर लकड़ी का काम करता था। शनिवार को दोपहर 3 बजे उसका कमरे के छत में लगे कुंडे से उसकी लाश मिली। पड़ोस के लोगों ने थोड़ी दूर पर रह रहे छोटे भाई दीपक को सूचना दिया। दीपक के सूचना पर पुणे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम करा कर दीपक को सौंप दिया।























