चीन में चल रहे एशियन गेम्स में हॉकी के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 5-1 से हराया

 https://www.youtube.com/watch?v=rYsNzsKpCSM

Voice Of News 24

07 Oct 2023 08:47AM

तूफानी अंदाज में एशियन गेम्स 2023 में शुरुआत करने वाली भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। यही नहीं, उसने पेरिस ओलिंपिक 2024 का कोटा भी हासिल कर लिया है। हांगझोउ में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम का जापान के पास कोई जवाब नहीं था। टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ियों ने हॉकी के जादू से हर किसी को हैरान कर दिया। भारत के लिए मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल दागे, जबकि जापान की ओर से एक गोल ही लग सका।

साल 1966, 1998 और 2014 में भी भारत हॉकी में गोल्ड जीत चुका है.भारत ने जापान को फाइनल मुकाबले में 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत के साथ ही भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा भी कंफर्म कर लिया। भारतीय टीम शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए जापानी टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा और अंत में जीत हासिल कर लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.