रोंगटे खड़े हो जाएंगे जनाब!ट्रक के केबिन में अजगर ने डाला डेरा, देखते ही मची भगदड़

Voice Of News 24

30 Sep 2023 16:42PM

सावधान!कहीं आपके भी गाड़ी में अजगर तो नही?पुलिस बदमाशों और चोरों ही नही बल्कि हर बुरे वक्त में फंसने पर आपकी मदद करती है, देखिये पूरा वीडियो…

उत्तर-प्रदेश

नोएडा में एक ट्रक की केबिन में अजगर घुस गया था और न जाने कब से सफर कर रहा था।अचानक जब ट्रक चालक ने गाड़ी रोकी और कुछ सुगबुगाहट सी लगी तो अजहर का दीदार हो गया।देखते-देखते काफी भीड़ लग और देखने वालों की सांसें थम गई।कुछ देर बाद वहाँ पुलिस वाले भी पहुँच गए और उसे मसक्कत से बाहर तो निकाल दिया लेकिन कहावत हैं न “आसमान से गिरा खजूर पर अटका”वही हाल यहाँ भी हो गया।

अजगर को बाहर निकालने पर वह बगल में खड़ी बाइक में जा घुसा और लिपट गया।पुलिस वालों ने सरकारी लाठी से उसे सावधानी पूर्वक काफी देर बाद बाहर निकाला और उसे पकड़कर वनकर्मियों की टीम अपने साथ ले गई, तब जाकर वहाँ मौजूद लोगो ने राहत की सांस ली।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.