Voice Of News 24
30 Sep 2023 16:00PM
महराजगंज
उत्तर-प्रदेश में लगातार बड़े से लेकर छोटे अफसरों का कार्यक्षेत्र बदला जा रहा और उनके कुशल कार्यों की आजमाइश सरकार कर रही।रातो रात अफसरों को नए नवीन पद और जिले की कमान सौंपी जा रही है।इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है।दो बार की सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहों के बाद आखिरकार महराजगंज में बतौर जिलाधिकारी रहे सत्येंद्र कुमार झा का बीते दिन तबादला कर दिया गया।सत्येंद्र झा को बाराबंकी जिला का DM का पदभार मिला है और एक बार फिर उन्हें शासन दोबारा जिलाधिकारी का पद सौंप दी है।
मथुरा के नगर आयुक्त रहे अनुनाया झा को मिला महराजगंज DM का ताज,जानिए इनका पूरा सफरनामा
फिलहाल भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के नगर आयुक्त पर बेहद अच्छी सेवा देने के बाद अनुनाया कुमार झा को महराजगंज जिले का उच्च आधिकारिक पद यानी कि जिलाधिकारी बनाया गया है।
कौन और कहाँ के हैं अनुनय झा?जानिए स्कूली सफर से लेकर सफलता की मंजिल की पूरी दास्ताँ
अनुनाया झा पहले प्रयास में ही IRS बने थे। साल 2015 बैच के IAS अनुनय झा मूल रूप से झारखंड के देवघर (बाबाधाम)के रहने वाले अनुनय के पिता नित्यानंद मिश्रा IRS अधिकारी रहे हैं। सेवानिवृत्ति से पहले वह मुंबई के इनटैक्स विभाग में चीफ कमिश्नर के पद पर भी तैनात थे। वहीं अनुनाया झा की मां अल्का झा वर्तमान में भारतीय डाक में बोर्ड की सदस्य हैं। अनुनाया झा की स्कूलिंग दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल से हुई है। यहां से 12वीं करने के बाद 2012 में IIT रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। कुछ समय तक विश्व बैंक के एक प्रोजेक्ट पर काम किया था। हालांकि बचपन से ही दिलचस्पी लोगों की सेवा-समाज की भलाई करने की थी। यही वजह थी कि UPSC की तैयारी शुरू की। साल 2013 में पहली बार परीक्षा दी और देश 145वीं रैंक आई थी,इसके बाद झा को IRS मिला।

IAS में सबसे ज्यादा पावर,यही थी अडिग सोच,नही छोड़ी UPSC की तैयारी बन गए अफसर
अनुनाया झा विश्व बैंक के लिए काम करते हुए महसूस किया था कि भारत में IAS अधिकारी के पास सबसे ज्यादा पावर होती है। हर योजना को जमीन पर उतारने का काम भी आईएएस का ही होता है। यही वजह थी कि ये IAS अधिकारी बनना चाहता थे।IRS बनने के बाद भी अनुनय ने UPSC की तैयारी नहीं छोड़ी और साल 2014 में एक बार फिर एग्जाम दिया। इस बार उनकी 57वीं रैंक आई और उनका चयन IAS में हो गया। सौभाग्य से इन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला।
मथुरा से शुरू हुआ था अफसर बनने का सफर,कान्हा के नगर में किया जनसेवा का आगाज

अनुनाया झा की पहली पोस्टिंग मथुरा में हुई थी। उन्होंने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान असिस्टेंट RO के रूप में सेवाएं दी थीं। इसके बाद साल 2017 में उन्हें झांसी का SDM बनाया गया था और वे झांसी विकास प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी भी रहे। इसके बाद साल 2019 में वे अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी बने। साल 2021 में उन्हें मथुरा-वृंदावन नगर निगम में नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई और वर्तमान में वह इसी पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
पहली बार मिली जिले की बागडोर,महराजगंज महोत्सव को सफल बनाना सबसे बड़ी चुनौती

अनुनाया झा को पहली बार बेहतरीन कार्यो को देखते हुए पहली बार भाजपा का किला और केंद्रीय वित्त राजमंत्री के जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है।अभी 2 अक्टूबर से महराजगंज जिले में जिला स्थापना दिवस के रूप में महराजगंज महोत्सव की तैयारी चल रही है और नवागत जिलाधिकारी इसके विशेष कर्ताधर्ता रहेंगे।पूर्व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा के जाने के बाद अन्यन्य झा के लिए तत्कालीन महोत्सव एक बड़ी चुनौती हो सकती है।फिलहाल IAS रैंक के अधिकारी और बेहद शानदार कार्यों के चलते उन्हें DM बनाया गया है तो इसका कुछ खास महत्व जरूर होगा।























