SP साहब!आपके दरोगा जी घूस माँग रहें हैं,रिश्वत की खुराक ने खा ली नौकरी,हो गए बर्खास्त

आरोपित घूसखोर दरोगा जंग बहादुर यादव

Voice Of News 24

30 Sep 2023 15:04PM

महराजगंज जिले के एक दरोगा को काले कमाई का भूख लगा और पीड़ित से मुकदमा से नाम हटाने को लेकर पैसे लेने की खता में नौकरी से हाथ धोना पड़ गया,पढ़िये पूरा घूसकांड…

महराजगंज

उत्तर-प्रदेश में आपका घर है क्या?क्या आपके भी ऊपर फर्जी मुकदमें लदे हैं? अगर हाँ!तो यह खबर आपके लिए भी जायके वाली होगी।महराजगंज जिले का सरहदी और मलाईदार थाना नौतनवां से एक घूसखोर दरोगा के काले कमाई का मामला सामने आया है।थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा महुअवा गोपालपुर के निवासी सुनील कुमार पुत्र हरिप्रताप ने शिकायत की है कि उनके ही गाँव के निवासी जितेंद्र पुत्र रामाश्रय ने उनके परिवार वालो के ऊपर कूटरचित और फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है।इस मामले की विवेचना नौतनवां थाने पर तैनात दरोगा जंग बहादुर यादव ने फर्जी मुकदमा से नाम हटाने के एवज में 10 लाख रुपए की मांग की थी। जिसमे सुनील ने बच-बचाव के लिए 55 हजार दे दिया और दरोगा जी डकार भी गए लेकिन बड़ा चारा उन्हें नही मिला जो उनकी फरमाइस थी तो पीड़ित को तंग करने लगे।

घूसखोर दरोगा की अजीबोगरीब फरमाइस के तंग आकर,बेबस पीड़ित ने लिखा बड़े अफसरों को भी पत्र

जबसे दरोगा जंग बहादुर को विवेचना की कमान मिली यब से हर रोज दरोगा ने पीड़ित का शोषण करना शुरू कर दिया।कभी टेबल,कुर्सी तो कभी बेड, स्टूल तक अपने भोगविलास के लिए माँग लिए।
पीड़ित ने दरोगा पर दस लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया और जिमसें 55 हजार दे भी दिए और साथ ही और भी सामान खरीद कर दिया जो दरोगा जी कि दिली ख्वाइश थी।

दस लाख की नही मिली बकसीस तो बढ़ गए मुकदमा के धारे,सितम ऐसा जैसे पीड़ित ने हत्या कर दिया हो

पीड़ित का आरोप दस लाख नहीं दे पाने के कारण दरोगा ने विवेचना में उसी के विरूद्ध धारा बढ़ाकर लिख दिया।दरोगा के डिमांड के आजिज आकर पीड़ित ने दरोगा की रिश्वत लेते और अन्य चीजों का डिमांड करते वीडियो वायरल बना लिया।शिकयती पत्र और वीडियो के आधार पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तक कि दहलीज पर मामले को लाकर खड़ा कर दिया।

जैसा गाल-वैसा तमाचा,घूस से लेकर व्यक्तिगत फरमाइस तक की काली कुण्डली का विडीयो वारयल

अब अगर खेत की बंधे ही फसल को खाने लगे तो फिर फसल कहाँ से होगी? इसका अंदाजा आप खुद लगा लीजिए,हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि जब जनता के रखवाले ही डकैती पर उतर जाएं तो कौन जनता की हिफाजत करें?वायरल वीडियो में दरोगा जंग बहादुर पीड़ित को रास्ते मे रोककर, तो कभी कमरे पर बुलाकर अपनी फिरौती माँगने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा, लेकिन पीड़ित ने भी उन्हें यादगार सबक सिखाने के लिए सारी करतूतों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।जिमसे दरोगा ने कहा है कि, हमें लेने का हक है,आपको देने का हक है,नहीं देंगे तो बिगाड़ देंगे!प्यार मोहब्बत में बेड दे दिया, स्टूल दे दिया,कुर्सी दे दिया ये प्यार मोहब्बत है।ये आपकी महानता है इसे हम भी अपने दिल में रखेंगे।

घूसखोरी के जंग में दरोगा जंग बहादुर की हुई हार,SP ने गिराया विकेट, कर दिया सस्पेंड

पीड़ित ने बड़े अफसरों के टेबल तक इस मामले को पहुँचा दिया और जब मामला गहराता गया तो SP में नौतनवां CO की इसकी जाँच सौंप दी,जाँच में दोषी पाए जाने पर SP ने दरोगा का विकेट गिरा दिया।जिसकी सूचना SP ने एक विडीयो जारी करके सोशल मीडिया पर दी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.