पैगम्बर मोहम्मद साहब की याद में जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की झलक,जानिए इस पर्व का इतिहास

Voice Of News 24

29 Sep 2023 01:09AM

पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी जहाँ मोहम्मद साहब के चाहने वाले हैं हर जगह आज उन्हें याद करके त्यौहार मनाया गया है, जानिए इसकी खासियत..

सिध्दार्थनगर/महराजगंज

मिलाद-उन-नबी, जिसे ईद-ए-मिलाद और मावलिद-उन-नबी के नाम से भी जाना जाता है, मुसलमानों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो अल्लाह के आखिरी दूत पैगंबर मुहम्मद की जयंती की याद दिलाता है।अधिकांश सूफ़ी और बरेलवी इस अवसर को इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अल-अव्वल में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।महराजगंज जिले के धानी बाजार में भी जुलूस की झांकी और गाड़ियों को सजा कर गाजेबाजे के साथ उनकी याद में खूब जश्न मनाया।वहीं सिध्दार्थनगर के उसका बाजार में भी मोहम्मद साहब के चाहने वालों का खूब उत्साह दिखा।

जलूस में शामिल लोगों के लिए जगह जगह खाने पीने के स्टाल लगे थे। सभी एक दूसरे से गले मिलकर इस पर्व कि दी बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।

दोनों जिलों में आज अनंत चतुर्दशी और बारावफात को लेकर भारी जलूस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के हैं कड़े इंतजाम प्रशासन की मुस्तैदी में थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.