Voice Of News 24
28 Sep 2023 16:46PM
मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर दिल्ली की शकूरबस्ती से आ रही ईएमयू ट्रेन चढ़ गई जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर दहशत का माहौल बन गया। इस दुर्घटना में एक यात्री घायल हो गया तो वहीं प्लेटफार्म का काफी हिस्सा भी टूट गया। साथ ही इंजन के कुछ पार्ट भी बाहर निकल आए। यात्रियों ने डरावना मंजर बयां किया है और ट्रेन का बेकाबू होकर पटरी से प्लेटफार्म तक का विडीयो भी खूब वायरल हो रहा है।
ब्रेक की जगह दब गया एक्सीलेयर,मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई बेकाबू ट्रेन
ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ने से एक यात्री घायल हो गया और
हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया,दहशत में मंजर देखने वाले लोगों ने बताया कि अचानक हुई दुर्घटना के बाद कुछ समझ नहीं आया और हम भी ट्रेन की तरह बेकाबू हो गए।
मथुरा
कृष्ण-कन्हैया की नगरी मथुरा मंगलवार देर रात एक अजीबोगरीब हादसे का गवाह बनी। रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की शकूरबस्ती से आई शटल ट्रेन का इंजन अचानक से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर चढ़ गया। इस हादसे में एक यात्री घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हादसे को देख रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री सहम गए। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे में जो बताया उसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। एक यात्री जितेंद्र ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर कुछ लोग सोए हुए थे। ट्रेन यात्रियों के ऊपर चढ़ गई। साथ ही ट्रेन ने बिजली के खंभे तोड़ते हुए प्लेटफॉर्म को क्षतिग्रस्त कर दिया।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम लोग शटल ट्रेन में पलवल से बैठे थे। मथुरा आकर ट्रेन खाली हो गई। ट्रेन का इंजन चालू था। पायलट ट्रेन के इंजन को बंद करने के लिए जैसे ही चढ़ा, इंजन पटरी पर दौड़ते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर चढ़ गया। हादसे में एक यात्री घायल हो गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, ट्रेन का इंजन का हिस्सा प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया। इसी इंजन के साथ बोगी अटैच थी। इंजन के साथ वाली बोगी भी चढ़ गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ने से एक ईंट उछलकर छाता के उमराया गांव निवासी गिरिराज सिंह को लग गई, जिससे वह घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद मथुरा जंक्शन पर हड़कंप मच गया और हर कोई मौजूद इंसान चिंतन में पड़ गया।
घटना में लोको पायलट सहित पांच लोगों को किया गया है निलंबित,जाँच जारी
फिलहाल इस घटना की जांच हाई पावर कमेटी कर रही है।घटना का सीसीटीवी फुटेज आने के बाद प्रशासन का कहना
जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।अभी तक लोको पायलट समेत पाँच कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है।























