नवागत DM के तेवर,जिला जज और SP के साथ जिला कारागार का आकस्मिक दौरा,असफर बेखबर

Voice Of News 24

28 Sep 2023  02 :06 AM

DM पवन अग्रवाल निरीक्षण के साथ जिला जज संजय मलिक और SP अभिषेक अग्रवाल ने आज जिला जेल का आकस्मिक दौरा किया और कड़े निर्देश दिए,पढ़े पूरी खबर…

सिध्दार्थनगर

नवागत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के तेवर बिल्कुल नायक फ़िल्म के अनिल कपूर की तरह दिख रहे हैं।DM साहब पहले दिन विवादों में रहने वाले जिला अस्पताल की तरफ रुख किया तो दूसरे दिन प्राइमरी विद्यालय को तो आज जिला कारागार मे कदम रख दिया।पहली बार IAS रैंक के पवन अग्रवाल को जिलाधिकारी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी पहली बार DM के तौर पर दी गई है।आज दिन में DM साहब ने जिले भर के तमाम पत्रकारों से प्रेसवार्ता के जरिये कुशल मकदम जाना और फिर जिला कारागार की तरफ आकस्मिक निरीक्षण में निकल पड़े।

जिला जज संजय कुमार मलिक, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सभी बैरकों तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया।जेलर द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है और किसी भी तरह की कोई दिक्कतें यहाँ के परिवेस के अगल-बदल नही भटकती है।

जिला कारागार सिद्धार्थनगर मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयी।जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए तथा जिला कारागार में आने वाले प्रत्येक नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने और उसके अनुपालन का निर्देश दिया गया ।पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व निरूद्ध बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.