बाप रे! तस्करों का खौफनाक कारनामा,वनकर्मियों को कुचलने की कोशिश,बच गया जान

वन विभाग संबंधित फ़ाइल फ़ोटो

Voice Of News 24

28 Sep 2023 01:36PM

फरेन्दा वनप्रभाग क्षेत्र अंतर्गत लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों को जान से मारने की कोशिश की, बाल-बाल बचे वनकर्मी, पढ़िये पूरी खबर…

महराजगंज

अगर आप भी वनविभाग के किसी भी पद पर तैनात हैं या फिर वनविभाग में नौकरी कर रहे हैं तो साहब जरा बचके!तस्कर किसी भी हद तक गुजर सकते हैं।हालांहि का मामला फरेंदा वन क्षेत्र के अंतर्गत लेहड़ा जंगल बीट से साखू की लकड़ी काटकर पिकअप पर लादकर ले जा रहे तस्करों ने वन विभाग के कर्मचारी के ऊपर पिकअप चढ़ाने की कोशिश की लेकिन खुदा के रहम पर कर्मचारी ने बाइक से कूद कर अपनी जान बचा ली।

फिलहाल वन विभाग की टीम ने सूचना के बाद पिकअप समेत तस्करी कर ले जा रहे साखू की 10 बोटा लकड़ी बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इस दौरान रेंजर टीएन त्रिपाठी, अरुण सिंह समेत अन्य वनकर्मी मौजूद रहे और सभी को इस हादसे ने खौफजदा कर रखा था