विधायक की चेतावनी!प्रधानों के भुगतान में गड़बड़ी न हो CDO साहब,BDO को सचेत कर दीजिए,अंजाम ठीक नहीं होगा!

Voice Of News 24

27 Sep 2023 01:11

अक्सर आधिकारिक विवादों में रहने वाले सिद्धार्थनगर जिले के शोरतगढ़ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा का एक स्टेटमेंट फिर सुर्खियों में आ गया है, जानिए पूरी खबर..

सिध्दार्थनगर

जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक विनय वर्मा कभी प्रधानों से रंगदारी मांगने और कभी विभागीय अधिकारियों के ऊपर अपना धौस दिखाने को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।भाई साहब ये रुतबा क्यो न हो?हैं तो ‘अपना दल’ यानी कि BJP में विलय पार्टी के विधायक न तो इतना रुतबा रहना भी जरूरी है।विधायक जी सत्ता मे है और इनकी आर्थिक से लेकर राजनीति कड़ी भी खूब मजबूत बताई जाती है।विधानसभा क्षेत्र में दबे जुबान यह भी सुनने में आता है कि 7-8 करोड़ खर्च करने के बाद इन्हें विधायक की कुर्सी नसीब हुई है।अब आप ही बताइए जो विधायक या जनप्रतिनिधि इतना रुपया खर्च करके इस मुकाम को हासिल किया है तो उसका इतना हनक रहना लाजमी है।फिलहाल एक बार फिर विधायक विनय वर्मा के व्यक्तित्व फेसबुक से जिला विकास अधिकारी के सापेक्ष 2 वीडयो और कुछ ग्रामप्रधानों के लिए एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

अपने दोनों BDO को सचेत कर दीजिए CDO साहब!,भुगतान में हुई गड़बड़ी,तो नही होगा मेरा दोष

 

विधायक विनय वर्मा ने फेसबुक एकाउंट के जरिये एक मैसेज जिला विकास अधिकारी को चेतावनी देते हुए लिख दिया है..

‘मुख्य विकास अधिकारी,सिद्धार्थनगर”

हमारे विधानसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़ व बढ़नी ब्लाक में कल व परसों ग्रामपंचायतों में भुगतान होना है। इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि हर बार की तरह दोनों ही चर्चित ब्लाकों में केवल कुछ ग्रामप्रधानों का ही पेमेंट न हो। मैं व्यक्तिगत रूप से दोनों ही ब्लाकों के बीडीओ के चहेते ग्रामप्रधानों को जानता हूं। इसलिए मैं आपसे पहले ही बता देना चाहता हूं कि भुगतान सभी प्रधानों का हो।60-40 के अनुपात में डोंगल लगे। मेरे लिए सभी ग्रामप्रधान सम्मानित हैं और कोई भी सीधा-साधा ग्राम प्रधान राजनीति का शिकार न हो।इस कारण मैं आपको पहले ही सूचित‌ कर दे रहा हूं कि आप दोनों बीडीओ को सचेत कर दें कि अगर भुगतान में कहीं भी गड़बड़ी हुई तो वह कार्रवाई को तैयार रहें।बाद में आप यह मत कहिएगा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। करोड़ों रुपए का गलत भुगतान करने वाले बीडीओ बाद में शिकायत होने पर गलत डोंगल लगने की बात कहते हैं और अधिक दबाव पड़ने पर अपना ट्रांसफर करवा लेते हैं और आप भी शिकायत होने पर ट्रांसफर करके हमें यह बताते हैं कि मैंने उक्त बीडीओ का ट्रांसफर कर दिया है।अबकी बार यह नहीं चलेगा। मैंने दोनों बीडीओ के मोबाइल पर भी मैसेज भेज कर सचेत कर दिया है। इसलिए आपको भी सूचित कर दे रहा हूं कि भुगतान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।

 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0AC4csJ72u7Aiat9c3qCk7H14bdkPpCBwubGF6KDYRR2uRqDnH9VbBdbKCueJCbjHl&id=100045511272975&mibextid=Nif5oz

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0AC4csJ72u7Aiat9c3qCk7H14bdkPpCBwubGF6KDYRR2uRqDnH9VbBdbKCueJCbjHl&id=100045511272975&mibextid=Nif5oz

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02v1457Yd7qpFQcSG2oGjCYDBQTvY8rRmdVTCaGT2rspecHphg6tgemLLM4DrKcWn4l&id=100045511272975&mibextid=Nif5oz

विधायक के मन को नही भा रहे दो BDO,दिख रही सेंधमारी की झलक,CDO को किया आगाह

विधायक ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये जिले के CDO जयेंद्र कुमार को आगाह किया है कि अपने दोनों शोरतगढ़ और बढ़नी के BDO को देख लीजिए अगर प्रधान डोंगल के भुगतान के गड़बड़ी हुई तो मेरा दोष मत दीजियेगा।मैं चाहता हूँ कि भुगतान 60-40 के अनुपात मे जारी हो।सभी ग्राम प्रधान मेरे लिए सम्मानित हैं और कोई भी सीधा- साधा प्रधान राजनीति का शिकार न हो।अगर भुगतान में कहीं भी गड़बड़ी हुई तो आपके BDO अंजाम के लिए तैयार रहेंगे साथ ही आप भी ट्रांसफर करके अपना पल्लू मत छुड़ा लीजियेगा।वैसे विधायक ने दोनों BDO को व्यक्तिगत रूप से यह गड़बड़ी की चेतावनी से वाकिफ करा दिया है।

क्या सत्ताधारी विधायकों के रहमोकरम पर हुई है IAS अफसरों की तैनाती,या फिर विभाग के ही अनाज में लग चुके हैं घुन

अब यह कहना लाजमी होगा कि क्या किसी जिले में जिलाधिकारी और CDO यानी कि मुख्य विकास अधिकारी किसी नेता या विधायक की व्यक्तिगत पहलुओं को सुलझाने में नौकरी लगी है?या फिर सत्ता की हनक में अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं सारे जनप्रतिनिधि।शायद ऐसा भी हो सकता है कि कुछ छोटे अफसर अपनी जेब भरने में मशगूल हो और नेताओं व बड़े अफसरों की हिदायत को दरकिनार कर रहे हो ।यह बहुत बड़ा सवाल है जो हर किसी विभाग के अधिकारियों को मार्गविमुख कर सकता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.