Voice Of News 24
26 Sep 2023 08:12AM
कोल्हुई (महराजगंज)
कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास से बीते 21/9/2023 को ग्राम पिपरा निवासी वृद्ध व्यक्ति भ जू यादव को बदमाशों ने बहला फुसलाकर गाड़ी मे बैठाकर 27000 रुपये छिन लिए,जिससे कस्बे मे हड़कंप मच गया!मामले मे पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर जाँच पड़ताल मे जुट गई! पुलिस ने इस मामले मे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है,

धर्मेंद्र,असलम,अजय हरिजन निवासी कसया जिले निवासी इन तीनों बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है!ये बदमाश महराजगंज कुशीनगर गोरखपुर संतकबीरनगर मे घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं!ये अक्सर वृद्ध व्यक्ति या सवारी को वाहन मे बिठाकर उनसे लूटपाट करते हैं!













