मिश्रौलिया
सिद्धार्थनगर साइबर अपराधियों के हौसलों पर पस्त करने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सिद्धार्थनगर साइबर अपराधियों के हौसलों पर पस्त करने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिश्रौलिया थाने की साइबर सेल टीम ने बैंक से बेहतर समन्वय स्थापित कर साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के डूबे हुए ₹20,000 को सकुशल उसके बैंक खाते में वापस (रिकवर) करा दिया है। अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर पीड़ित ने सिद्धार्थनगर पुलिस और साइबर सेल का दिल से आभार व्यक्त किया है।
एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना मिश्रौलिया क्षेत्र के ग्राम धनगढ़वा निवासी आवेदक बृजेश पांडेय पुत्र रामाशंकर पांडेय पिछले दिनों एक शातिर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे, जिसमें उनके खाते से ₹20,000 की अवैध निकासी कर ली गई थी।
पीड़ित बृजेश पांडेय ने बिना समय गंवाए भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP Portal) के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
MRM पोर्टल और बैंक के समन्वय से मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी (CO) इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
मिश्रौलिया थाना की साइबर सेल टीम ने तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक नोडल अधिकारियों से तत्काल संपर्क साधा। पुलिस टीम ने बैंक के साथ कड़ा समन्वय स्थापित कर पोर्टल के माध्यम से ठगी गई पूरी धनराशि यानी ₹20,000 को होल्ड/लीन कराते हुए पीड़ित बृजेश पांडेय के बैंक खाते में सुरक्षित वापस करा दिया।
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत करें शिकायत: पुलिस
इस सफलता पर बात करते हुए थाना प्रभारी ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी या ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो वह तुरंत ‘गोल्डन ऑवर’ (शुरुआती 1-2 घंटे) के भीतर नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या एनसीआरपी पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, जिससे ठगी गई रकम को समय रहते ब्लॉक कर वापस कराया जा सके।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026













