सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश सरकार के ‘हरित प्रदेश-स्वच्छ प्रदेश’ के संकल्प के अंतर्गत रविवार को जनपद सिद्धार्थनगर में वृक्षारोपण महाअभियान-2026″ एवं “एक पेड़ माँ के नाम” योजना का भव्य और आधिकारिक शुभारंभ हुआ।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘हरित प्रदेश-स्वच्छ प्रदेश’ के संकल्प के अंतर्गत रविवार को जनपद सिद्धार्थनगर में वृक्षारोपण महाअभियान-2026″ एवं “एक पेड़ माँ के नाम” योजना का भव्य और आधिकारिक शुभारंभ हुआ। जिला मुख्यालय नौगढ़ विकास खंड के धौरीकुईयां स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर परिसर में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शासन के नोडल अधिकारी, शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने एक मंच पर जुटकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह और सजीव पौधे भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ। इस दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों ने मनमोहक स्वागत गीत और पर्यावरण चेतना पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को बेहद आकर्षक बना दिया।
पौधों को वृक्ष बनाना हमारा सामूहिक दायित्व जसवंत सिंह
उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चल रहा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान महज एक औपचारिकता नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल कर उन्हें एक विशाल वृक्ष के रूप में स्थापित करना है। पर्यावरण संतुलन और स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र और सबसे प्रभावी उपाय है।
35 करोड़ के राज्यव्यापी लक्ष्य में सिद्धार्थनगर की बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी एस.वी.एस. रंगाराव ने आंकड़ों को साझा करते हुए बताया:
इस वर्ष पूरे उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 35 करोड़ पौधे लगाने का महालक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस महायज्ञ के तहत सिद्धार्थनगर जिले को 45 लाख 65 हजार 400 (45,65,400) पौधे रोपने की जिम्मेदारी मिली है।
खुशी की बात यह है कि जनपद इस निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक पौधरोपण करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। उन्होंने ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प में हरित पर्यावरण की भूमिका को रेखांकित करते हुए जिला प्रशासन के प्रबंधकीय प्रयासों की सराहना की।
विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जन-आह्वान
कपिलवस्तु क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि समूचे प्रदेश में यह अभियान एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक जनपदवासी से अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का भावुक आह्वान किया। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने जोर देकर कहा कि भावी पीढ़ी को स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और संतुलित पर्यावरण देने के लिए हर नागरिक को इस महाअभियान से जुड़ना होगा।
प्रशासनिक अमला और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
समारोह के समापन पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, वन विभाग की टीम और आम जनता का आभार व्यक्त किया।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे.डॉ. अभिषेक महाजन (पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर),बलराम सिंह (मुख्य विकास अधिकारी),नीला एम. (प्रभागीय वनाधिकारी – DFO),एस.पी. अग्रवाल (सांसद प्रतिनिधि), रेनू मिश्रा (ब्लॉक प्रमुख),राहुल सिंह (उपजिलाधिकारी), संदीप सिंह (डीसी मनरेगा), अनिल कुमार (पीडी),बीना तिवारी (एसडीओ वन विभाग) सहित जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026













