शोहरतगढ़
सिद्धार्थनगर जनपद में देशव्यापी मुहिम ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत रविवार को आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को लेकर विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में देशव्यापी मुहिम ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत रविवार को आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को लेकर विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत स्कूली बच्चों द्वारा विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, सार्वजनिक स्थलों पर सघन पौधारोपण हुआ और शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण विषयक निबंध प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।
एसडीएम कर्मेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में स्थित कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय शोहरतगढ़ एवं पीएमश्री विद्यालय कम्पोजिट जेएचएस कन्या विद्यालय शोहरतगढ़ (नीबी दोहनी) के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से एक विशाल पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को उपजिलाधिकारी (SDM) शोहरतगढ़ कर्मेंद्र कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली नीबी दोहनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , गोलघर, भारत माता चौक और पुलिस पिकेट सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े बैनर व स्लोगन लेकर नारों के माध्यम से नगरवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति को बचाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए एसडीएम कर्मेंद्र कुमार ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य का महासंकल्प है। उन्होंने सभी नगरवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और जागरूकता विकसित करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
नन्दन वन पार्क: बेनीमाधव नगर स्थित नन्दन वन पार्क में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने पौधा रोपित कर हरित भविष्य का सन्देश दिया और इस अभियान को एक जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
थाना परिसर: शोहरतगढ़ थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी एवं प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने पुलिस स्टाफ के साथ औषधीय और छायादार पौधे रोपे।
शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय: महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह और पर्यावरण कार्यक्रम संयोजक डॉ. ए.के. सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों सहित एनएसएस , एनसीसी और रोवर-रेंजर्स के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इसके साथ ही परिसर में पर्यावरण संतुलन पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी भी आयोजित की गई।
कम्पोजिट विद्यालय लेदवा: ब्लॉक संसाधन केंद्र के अंतर्गत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में भी शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाए।
निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं के खिले चेहरे
इस महाअभियान के तहत बच्चों में पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन चार अलग-अलग समूहों में किया गया था। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को एसडीएम कर्मेंद्र कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने मंच से पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस व्यापक आयोजन के दौरान एसडीएम कर्मेंद्र कुमार, नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल, सीओ मयंक द्बिवेदी, बीईओ संजय कुमार के साथ-साथ प्रधानाध्यापक तुलसीराम व परमानन्द श्रीवास्तव, रफीक अहमद, महेश त्रिपाठी, अमित चौधरी, पृथ्वीपाल, स्वाति वर्मा, उत्तम कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, शैलेन्द्र, यशपाल, शिवकुमार, भूमिका द्बिवेदी, महेन्द्र नाथ, सन्तोष कुमार, पंकज जायसवाल, रामाश्रय और उत्तम तिवारी सहित भारी संख्या में शिक्षक, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026













