जानिए कौन है सिद्धार्थनगर के नए DM?योगी के घरेलू शहर और GDA से आये IASपवन अग्रवाल

सिद्धार्थनगर के नवागत DM पवन अग्रवाल का फ़ाइल फ़ोटो

Voice Of News 24

17 Sep 2023 22:47PM

सिद्धार्थनगर के पूर्व जिलाधिकारी संजीव रंजन के गैर जनपद तबादले के बाद आये नए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की कुंडली

सिद्धार्थनगर

महराजगंज जिले में पूर्व में सीडीओ की बतौर भूमिका निभा चुके पवन अग्रवाल बेहद जनप्रियता की महारथ हासिल किए हैं।2015 बैच के युवा आईएएस पवन कुमार अग्रवाल को इस बार जिले के मुखिया का कार्यभार संभालने का अवसर दिया गया है।

पूर्व में महराजगंज के सीडीओ और GDA के (गोरखपुर विकास प्राधिकरण)के कार्यपालक पदाधिकारी पवन अग्रवाल 2015 बैच के युवा आईएएस पवन कुमार अग्रवाल अब वर्तमान में सिद्धार्थनगर के नवागत जिलाधिकारी है।

आईएएस पवन कुमार अग्रवाल की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर पहली तैनाती महराजगंज जिले में हुई थी,उसके बाद उन्हें GDA का कार्यभार सौंपा गया था। पवन अग्रवाल मूलरुप से राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले हैं।पवन IIT मुंबई से मेकैनिकल इंजीनियरिंग किया है, मुख्य परीक्षा हेतु हिंदी साहित्य का चुनकर आईएएस में उन्होंने UPSC में 43 वीं रैंक व उत्तर प्रदेश कैडर में IAS को पदस्थापित किया है।सिद्धार्थनगर आने से पहले वे सुल्तानपुर व गाजियाबाद जिले में काम कर चुके हैं। गाजियाबाद में इन्होंने काफी शानदार काम किया था।
अब उनकी नयी चुनौती महराजगंज और गोरखपुर के बाद सिध्दार्थनगर में है। यहां इन्हें कुछ ही दिनों बाद लोक सभा चुनाव जैसे बेहद अहम कार्यक्रम को समुचित ढंग से कराना है।

पवन अग्रवाल की पहली कार्यशैली सेवा और शासन की नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही वे अपने उच्च अधिकारियों और कनिष्ठ सहयोगियों के साथ टीम भावना लेकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कुछ ही महीनों बाद होने जा रहे लोक सभा के चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में हो।

जिलाधिकारी का पहला पद धारण करने के बाद उनकी पहली प्रथमिकता होगी कि किसी भी तरह के भ्रष्टाचार की शिकायत पर वे कठोर कार्यवाही करेंगे। वहीं जो भी अधिकारी शिकायत या अपने कार्य के प्रति लापरवाही करते मिलेंगे तो उन पर कार्यवाही निश्चित होगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.