पैसों के ख़ातिर भूल गये सारा याराना,यार ही निकले यार के जानीदुश्मन, उतारा मौत के घाट

मृतक फाइल फोटो

Voice Of News 24

17 sep 2023 17:13PM

अंडे की दुकान पर कुछ पैसों को देनी की थी बात,हुआ बहस और अनबन,फिर कर दिया हत्या,जानिए पूरी वारदात..

महराजगंज

महराजगंज जनपद में इस वक्त हर रोज हो रहे तरह-तरह के काण्ड पुलिस प्रशासन की सिरदर्द बन गए हैं।एक जगह मामला ठंडा नही हो रहा उससे पहले ही दूसरे जगह आग लग जा रही है।जिले में लगातार क्राइम का ग्राफ धीरे-धीरे ऊपर बढ़त बना है पुलिस महकमे की ओर से कार्यवाही भी हो रही है लेकिन न जाने जिले में कौन सी साढ़े साती लगी पड़ी है कि सनसनी खेज वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।नया मामला आया है कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली में नदी के किनारे एक केले के खेत से 15 वर्षीय नाबालिक लड़के का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान घुघली थाना क्षेत्र के चंदन पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई है।


इस मामले में मौके पर पहुँची पुलिस के शिनाख्त के बाद SP ने बताया कि घुघली थाना क्षेत्र निवासी रामकिशोर ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि उनका नाबालिक लड़का चंदन बीते 3-4 दिनों से गायब है। जो गांव के ही श्याम के साथ गया था। जिसके बाद पुलिस ने श्याम को थाना लाकर पूछताछ किया तो उसने चंदन के हत्या की बात स्वीकार करते हुए शव को फेके गए जगह को भी बताया। आरोपी श्याम से कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने चचेरे भाई सन्नी वर्मा और एक नाबालिग भाई तथा चंदन के साथ कोठीभार थाना क्षेत्र के अहिरौली की तरफ गया था। जहां अंडा खाने के बाद उसके 115 रूपए देने की बात पर बहस हो गई। जिससे गुस्सा होकर उन तीनों चचेरे भाइयों ने मिलकर चंदन की हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को केले के खेत में फेंक किया। आरोपी श्याम के बताने पर पुलिस ने अहिरौली गांव के पास गन्ने के खेत से शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। बेटे के खोने के हम परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वीडियो में देखिए जिले के कप्तान ने घटना को लेकर क्या कहा?

#महराजगंज

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.