साइकिल सवार छात्रा का मनचलों ने खींचा दुपट्टा,गिरने से मौत,उचक्कों को पुलिस ने मारी गोली

Voice Of News 24

17 Sep 2023 15:30

अम्बेडकर नगर में साइकिल सवार छात्रा का मनबढ़ों द्वारा सरेराह दुपट्टा खींचना उसकी जान ले लिया,इस मामले में बड़ी कार्यवाही..

उत्तर-प्रदेश,अम्बेडकर नगर

जिंदगी में किस मोड़ पर जिंदगी का आखिरी सफर हो ये भला कौन जानता है, लेकिन कभी -कभी लोगों की करतूतें जानलेवा वजह बन जाती है।ताजा मामला वीडियो में वायरल हो रहा है जिसमे स्कूल के लिए साइकिल से जा रही एक मासूम छात्रा का बाइक सवार सोहदो के दुपट्टा खीचने से सड़क पर गिरी छात्रा की दूसरे तरफ से आ रही गाड़ी के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई।पीछे से आई बाइक सिर पर चढ़ने से छात्रा की दर्दनाक मौत का मंजर देखकर वहाँ मौजूद लोंगो के पैरों तले जमीन खिसक गई।

याद आया योगी सरकार का भाषण,एक मोड़ कर क्राइम,तो दूसरे मोड़ पर फैसला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक क्राइम की रोकथाम के लिए तमाम मुहिम चला रही है, बीते दिनों उत्तर प्रदेश के सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का एक बयान वायरल हुआ था कि हमारे सरकार के अगर एक चौराहे पर घटना घटित होती है तो दूसरे चौराहे को पार करने से पहले उसे अंजाम तक पहुचां दिया जाता है।इस मामले में भी कुछ ऐसा हुआ।

पुलिस की जद में आये दोनों आरोपी,एनकाउंटर में मारी गई गोली

मासूम छात्रा के साईकिल पर सवार होकर जाते वक्त जिन मनचलों ने दुपट्टा खीचने की हिमाकत की थी उन्हें UP पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।दोनों गिरफ्तार आरोपियों का नाम शाहबाज और फैसल बताया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.