सिद्धार्थनगर जिले में आज प्रभारी मंत्री का दौरा,अफसरों के फुले हाथ-पैर,पल भर में सजी सड़कें
सिद्धार्थनगर
आज जिले में प्रभारी मंत्री के दौरे की खबर सुनते ही सारे बड़े अधिकारियों में खलबली मच गई और उनके आवभगत में जिले के गेस्ट हाउस की सड़कों को चमनाचमन करने में जुट गए।प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने सांसद जगदंबिका पाल और विधायकों के साथ ” मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में बाइक रैली निकाली।

जिमसें पुलिस प्रशासन के साथ जिले के बड़े अफसरों का साज -सज्जा देखने लायक था।वैसे तो जिले को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कें बदहाली की रोना रोते नजर आती है लेकिन आज मंत्री जी के दौरे से उनके भी दिन बहुर गए हैं।













