Voice Of News 24
15 Sep 2023 14:46PM
चिकित्सा विभाग में आरोपी तीन हुकुम के इक्को का भ्रष्टाचार में CMO ने दर्ज कराया मुकदमा,डिप्टी CMO, डॉक्टर और फार्मासिस्ट को चढ़ेगा बुखार,जानिए नई अपडेट…
सिध्दार्थनगर
बीते कुछ दिनों पहले सिद्धार्थनगर के चिकित्सा विभाग के बड़े अधिकारियों का एक निजी अस्पताल के मालिक से रिश्वत लेने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था।जिसमे आरोप और प्रत्यारोप CMO के ऊपर भी चढ़ गया था लेकिन अब मामले में नया ट्विस्ट आ गया है और सिध्दार्थनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.के.अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर अपने ही विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।बांसी कस्बे के निजी अस्पताल संचालक रंजीत कुमार द्वारा वघुसकांड में पैसों की लेनदेन का वीडियो वायरल किया गया था।

जानिए तहरीर के अनुसार कमरा न०-04 की कहानी,कैसे हुई मामले की सेंटिंग
तहरीर के मुताबिक जिसमे यह लिखा गया है कि डिप्टी CMO यह कह रहे हैं तुम दुर्भाग्य मानकर कुछ नही सब्र कर लो यह CMO दो-चार या महीनों या साल भर में चला जायेगा,इसके रहते तुम्हारा काम नही हो सकता और जो एक लाख चालीस हजार तुम्हारा है मुझसे ले लेना।तब तक यूनानी चिकित्सा की प्रैक्टिस कर लो जिसका तुम लाइसेंस लिए हो ,या फिर पड़ोस के जिले संतकबीरनगर में काम कर लो,रोज दो ऑपरेशन कर लेना।उसके बाद संचालक ने अपनी हां भर दी।लेनदेन की वार्तालाप में पहले वीडियो में कमरा नम्बर-04 में डॉ बीएन चतुर्वेदी,एमएम त्रिपाठी और आरके शर्मा बैठे दिखे।

कार में संचालक के साथ बैठे DCMO के बिगड़े बोल,CMO को बोल दिया लतखोर
जबकि दूसरे वीडियो में बीएन चतुर्वेदी रंजीत कुमार के साथ कार में बैठे बोल रहे हैं कि मैं तुम्हारे मामले में नही कुछ कर पाऊँगा लेकिन बाद में इसका खामियाजा CMO को भुगतना पड़ेगा और मैं उनका नुकसान कराउँगा।यह CMO लतखोर है।ये पूरी बातें CMO के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर पर आधारित है।
नोट गिनने का चढ़ा था खुमार ,अब जिंदगी भर नहीं भूलेंगे 420 की गिनती
अब जमीनी हकीकत क्या है ये तो जांच के बाद दूध का दूध पानी का पानी होगा।फिलहाल मामले में धोखाधड़ी,इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट,भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।इस हाईप्रोफाइल मामले की जाँच सदर CO अखिलेश वर्मा को सौंप दी गई है।













