Voice Of News 24

12 Sep 2023 13:08PM
सपा नेता को थाने पर केट कटवाते दरोगा जी का फोटो वायरल होते हो गया तबादला,जानिए पूरा मामला
उत्तर- प्रदेश
यूपी के अमरोहा मे एक थानेदार को सपा नेताओं संग कोतवाली में बर्थडे मनाना भारी पड़ गया।बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने थानेदार का ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल, कोतवाली में नए थानेदार की नियुक्ति कर दी गई है।पुलिस महकमे में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

ऐसे सजा था सपा नेता संग पूरे बर्थडे कांड का दस्तूर
पूरा मामला अमरोहा जिले की हसनपुर कोतवाली का है,जहां के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा एवं उनके साथी दरोगाओं और सिपाहियो की मौजूदगी में सपा नेता के भाई बिलाल का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।हालांकि, बर्थडे तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन जैसे ही बिलाल ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें वाहवाही लूटने और सुर्खियां बटोरने के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड किया,तो हंगामा मच गया।लोगों ने सवाल उठाए कि कोतवाली के अंदर इस तरह कोई कैसे बर्थडे पार्टी कर सकता है?
जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान दारोगा के साथ तमाम सिपाही भी मौजूद रहे।
बताया गया कि जिस बिलाल का बर्थडे कोतवाली परिसर में मनाया गया, वह समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष युसूफ कुरैशी का भाई है अरबइलाके में वो अलग-अलग मामलों को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है अब एक और मामला अपने पल्लू में बांध लिया जिसका खामियाजा दरोगा जी को थाने से ओझल होना पड़ा।वैसे कोतवाली में बर्थडे सेलिब्रेशन का मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है।













