Voice Of News 24
12 Sep 2023 01 :52PM
जिले भर के विवादित और मलाईदार थानेदारों का SP ने छटनी शुरू कर दिया,जानिये कौन कहाँ ढेकेला गया?
महराजगंज
जिले में तबादलाओ का शिलशिला जारी है और हर रोज महकमें में फेरबदल देखा जा रहा है जिससे पुलिसकर्मियों में बौखलाहट मच गई है।कब किसे कहाँ फेक दिया जाए इसका किसी को अंदाजा नही है?अभी कल जिले के कोतवाल को लाइन हाजिर और नगर चौकी इंचार्ज को बर्खास्त के साथ डेढ़ दर्जन सिपाहियों को हटा दिया गया है।अभी कल के तबादले और बर्खास्तगी का राख ठण्डा नही हुआ कि आज फिर महकमें में आग लग गई।

ताजा खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी हुई है कि जिले में फिर देर रात कई थानेदार को थानेदारी से हटाया गया और दो को नया थानाध्यक्ष बनाया गया तो वहीं दो महिला थानेदारों का अदला -बदली कर दिया गया है।
कोल्हूई थानेदार महेंद्र यादव भी SP की नजर में फिसड्डी,दो का छीन लिया गया थाना,दो को मिली थानेदारी तो वहीं दो का फेरबदल

जिले में कोल्हुई थाने पर काफी समय से विवादित रहे मनबढ़ थानेदार महेन्द्र यादव को एसओजी प्रभारी,जयप्रकाश सिंह यादव को ठूठीबारी कोतवाली से हाटकर आइजीआरएस,उमेश कुमार को ठूठीबारी और स्वतंत्र सिंह को कोल्हुई थाने के थानेदारी की बागडोर मिली।इसी कड़ी में महिला थाना की थानेदार मनीषा सिंह को नया थाना सिंदुरिया तो वहीं विवादित सिंदुरिया की पूर्व थानेदार कंचन राय को महिला थाना भेज दिया गया।

विगत कुछ महीने पहले अपने ही थाने पर दोषी अभियुक्त बने थे महेंद्र यादव,जानिए पूरा काला कारनामा

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा शिवनाथ निवासी सूर्यप्रकाश चौधरी पुत्र शिवपूजन चौधरी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज को शिकायती पत्र संख्या 5741/2023के तहत थानाध्यक्ष कोल्हुई महेंद्र यादव समेत चौदह लोंगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और सक्षम अधिकारी से विवेचना कराए जाने की सिफारिश की थीं।जिस के बाद न्यायालय के आदेश पर कोल्हुई पुलिस ने थानेदार महेंद्र यादव समेत चौदह लोंगो के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।विवादित थानेदार यादव की ताजा घटना इसी 4 अप्रैल 2023 की ही है,जिसमें समूह के पैसे के हेराफेरी को लेकर जमकर मारपीट हुई थी और उसका वीडयो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा था।जिसमे थानेदार के ऊपर एकतरफा कार्यवाही का आरोप लगाया गया था और मामले में पुष्टि के बाद अपने ही थाने में महेंद्र यादव अभियुक्त करार दिए गए।ऐसे कई मामलों में यादव ने थाने पर विवादों में जमकर गदर काटा है और खूब गोलमाल में इनके कारनामो के चर्चे हुए हैं।























