नशा मुक्ति अभियान के तहत SSB जवानों और स्कूल के बच्चों ने लोगों से की अपील,नशा करने से बर्बाद होता है पूरा समाज
महराजगंज
झुलनीपुर एसएसबी के द्वारा भारत- नेपाल सीमा पर स्थित बहुआर में आज समवाय झुलनीपुर द्वारा बहुआर में स्थित वंश बहादुर इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।जिससे लोगों को से यह अपील की गई कि आप नशा जैसे भयावह बीमारी से बचें और इसका सेवन बिल्कुल न करें

इस अभियान में वंश बहादुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ईश्वर शरण दास,पूजा,अमृता,अपर्णा तथा एसएसबी झुलनीपुर के उपनिरीक्षक बी शिल्ले,सुरेश चौधरी,गुड्डू पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।इसका उद्देश्य सिर्फ यही है कि हम सुधरेंगे तो समाज सुधरेगा।























