Voice Of News 24

11 Sep 2023 23:15Pm
महराजगंज
जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या मुस्तकील टोला गेठियाहवां निवासी मनोज राय पुत्र रामजीत उम्र 40 वर्ष गांव के ही निवासी भागवत के साथ बाइक से झुलनीपुर साईकिल खरीदने जा रहे थे। जैसे ही वह मिश्रौलिया गांव से आगे तेरह चार नहर पुल की तरफ बढ़े थे। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिया और भाग निकला।

ठोकर लगने से एक बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल मनोज राय की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।













