दो साल से मगरमच्छ की तरह कुंडली मार कर बैठे कोतवाल समेत दर्जन भर सिपाही लाईन हाजिर,जानिए पूरी कुंडली!

महराजगंज का दागदार पूर्व सदर कोतवाल रवि राय की फ़ाइल फ़ोटो

Voice Of News 24

11 Sep 2023 00:25AM

लंबे अरसे से विवादों में रहे चापलूस कोतवाल, कप्तान ने आज भोर होते ही कोतवाल समेत उसके गुर्गों को लाइन हाजिर कर दिया ..

महराजगंज

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने भाजपा नेता के फरार मामले में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है।वहीं 14 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है. कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि राय, हेड कांस्टेबल विश्वनाथ पासवान, भानु प्रताप सिंह ,अशोक कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार गौड़, चंद्रसेन शाह ,गोविंद कुमार ,अनिल यादव, धीरज कुमार शाह, प्रमोद सिंह यादव, वीरेंद्र यादव धनंजय यादव को कोतवाली से हाटकर पुलिस लाइन फेंक दिया है।

पहले से धूमिल रही पूर्व कोतवाल रवि की छवि,CM ने भी किया था बेइज्जत

महराजगंज जिले में तैनाती से पहले रवि राय गोरखपुर जिले में एक थाने पर भी अपनी करतूतों से खूब सुर्खियां बटोरी थी जिसमे उसे लाइन हाजिर किया गया है, जिलाबदर पोस्टिंग कराकर उसने फिर से अपनी आदतन हरकतों में इजाफा शुरू कर दिया,और लगातार दो साल से जिले के कोतवाली की कुर्सी पर मजे काट रहा था,अंदुरुनी खबर के मुताबिक ये बड़े अफसरों के कान भरने और उन्हें लड़ाने में महारत हासिल किया था,लेकिन बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी?बेचारा अब थाने से पुलिस लाइन में अपने गुर्गों सिपाहियों के साथ ढकेल दिया गया।

सदर कोतवाल को मिली खता की सजा केवल लाइन हाजिर,मोहरों का गिरा विकेट हो गए सस्पेंड

मामले ने जब तूल पकड़ा तो चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह समेत आरक्षी आबिद अली ,अखिलेश यादव, अखिलेश चौधरी और महिला आरक्षित प्रियंका सिंह को निलंबित कर दिया गया और लीपापोती का सिलसिला जारी है।

कोतवाल समेत दर्जनों सिपाहियों को आउट करने पर क्या बोले SP, क्यों गिराया विकेट?

महराजगंज जिले के एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि भाजपा नेता के फरार होने के मामले में सदर कोतवाल समेत 14 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया गया है।

मामले में चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मी बने मुखिया,निपटा डाला सारा मामला,अब फंसी गर्दन

SP ने बताया कि नगर चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को बिना थाना के सूचना दिए चौकी में सुलह करने के मामले में निलंबित किया गया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता को कोतवाली का नया प्रभारी की बागडोर सौंपी गई है।

भाजपा के एक नेता का था पूरा खेल,विभागीय नेताओं ने तलब की रिपोर्ट

भाजपा जिला संयोजक संजय पांडेय ने बताया कि पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा के खिलाफ कोतवाली में गंभीर आरोप में केस दर्ज होने की जानकारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष के अलावा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेज दी गई है,जैसा निर्देश मिलेगा उस आधार पर अनुपालन कराया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.