Voice Of News 24
08 Sep 2023 22:41PM
कोल्हूई
कोल्हूई थाना क्षेत्र के कोल्हूई पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार को टेंपो व बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार मोहम्मद इमरान निवासी परसौनी थाना पुरंदरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार कोल्हूई के तरफ जा रहे बाइक और गोरखपुर की तरफ से आ रही टेम्पू में आमने सामने टक्कर हो गयी ।जिसमे बाइक सवार को गंभीर चोट लग गयी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोल्हूई पुलिस ने राहगीर ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर भेज दिया गया।























