शुभमन गिल और ईशान किशन वनडे में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

Voice Of News 24

06 Sep 2023 19:47PM

शुभमन गिल और ईशान किशन ने मौजूदा एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बूते पर बुधवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की।

गिल ने नेपाल के खिलाफ सोमवार को नाबाद 67 रन की पारी खेली थी जिसके दम पर वह 750 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ किशन ने 12 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 624 रेटिंग अंकों के साथ 24वां स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी खेली थी।.