मनबढ़ ग्रामप्रधान के सह पर पंचायत भवन बना जानवरों का का बसेरा,प्रधान के चहेते काट रहे मौज

Voice Of News 24

04 Sep 2023 22:48PM

महराजगंज

निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के कुंवारीसती गांव स्थित एक पंचायत भवन में मवेशी बांधने का मामला प्रकाश में आया है। बीस वर्ष पहले ग्राम सभा में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। जिसमे खुली बैठकें कर गांवों का लेखा- जोखा और विकास कार्यों का समीक्षा किया जाना था। अब उस पंचायत भवन में मवेशी बांधे जा रहे हैं। यही नहीं उस पंचायत भवन पर प्रधान के एक व्यक्ति का दो वर्षों से कब्जा भी है,लेकिन शिकायत के बाद भी विभाग के जिम्मेदार कान के तेल डालकर बैठे हुए है।
कुंवारीसती गांव के रहने वाले राजेंद्र गुप्ता, बुदेश आदि ने कहा कि करीब दो दशक पहले गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। ताकि पंचायत भवन पर खुली बैठक कर कार्य योजना का लेखा जोखा तैयार किया जा सके। इतना ही नहीं पंचायत भवन के माध्यम से लोगों को आसानी से सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। लेकिन विभाग के जिम्मेदारों के लापवाही और ग्राम प्रधान की मनमानी से एक व्यक्ति पंचायत भवन पर कब्जा कर मवेशी बांध रहा है। यहां के मवेशियों को हटवाने के लिए कई बार मांग किया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी समा सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराकर पंचायत भवन से मवेशियों को हटवाया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.