छुट्टी लेकर गाँव आये SSB जवान की करंट लगने से मौत,परिवार पर टूटा गम का पहाड़

Voice Of News 24

04 Sep 2023 21:07PM

महराजगंज, फरेंदा

आज जिले के फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा फरेन्दा बुजुर्ग निवासी रामफल की बीते बिजली के अभाव में इनवर्टर ठीक करते समय करंट के चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक जवान रामफल SSB 66वाहनीं में आरक्षी पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार बीती रात इन्वर्टर ठीक कर रहे थे कि उसी दौरान इन्वर्टर में करंट से झटका लगा गया जहां वो अचेत हाल में गिर पड़े,आनन फानन में उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाये लेकिन उन्हें पहुँचने में देर हो चुकी थी और वे इस दुनिया को अलविदा कह चुके थे।अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर फरेन्दा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक एस एस बी जवान रामफल 20 दिन के लिए अवकाश पर आये थे लेकिन उन्हें क्या पता यही जिंदगी की आखरी छुट्टी होगी।वैसे कुछ लोगो का यह भी कहना है कि कुछ दिनों पहले पैर टूटने के कारण वह अस्वस्थ चल रहे थे और घर पर छुट्टियों के दौरान बिजली न आने के कारण इन्वर्टर की खराबी को खुद ठीक करने लगे जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। करंट का झटका इतना तेज था कि झटके से बुरी तरह झुलस गए।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। रामफल के मौत की खबर आग की तरह फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया है वहीं रिश्तेदारों और परिवार में दुःख का पहाड़ टूट गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.