Voice Of News 24
01 Sep 2023 23:52PM
मशहूर अभिनेता आर माधवन पुणे स्थित भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान यानी एफ़टीआईआई के अध्यक्ष बनाए गए हैं.
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर माधवन को बधाई देते हुए यह जानकारी दी है
.https://twitter.com/ianuragthakur/status/1697601624657572341?s=20
उन्होंने लिखा है, ”आर माधवन को एफ़टीटीआई का अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल का चेयरमैन मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई.”
उन्होंने कहा, ”मुझे यकीन है कि आपका विशाल अनुभव और मजबूत नैतिक बल इस संस्थान को समृद्ध करके सकारात्मक बदलाव लाएगा और इसे उच्च स्तर पर ले जाएगा. मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.”























