अखिलेश यादव इस पर क्या बोले,’इंडिया’ गठबंधन का नेता कौन होगा

Voice Of News 24

01 Sep 2023 23:38PM

समाजवादी पार्टी भी इस गठबंधन का हिस्सा है. हालांकि, अखिलेश यादव और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी शुक्रवार शाम अपने गठबंधन की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए.

देश के 28 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की शुक्रवार दोपहर मुंबई में एक अहम बैठक हुई है जिसमें सीट बंटवारे से लेकर चुनाव की थीम आदि पर विस्तार से चर्चा हुई है.

इसके बाद अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि इंडिया गठबंधन का चेहरा कौन है तो इस सवाल पर उन्होंने ये टिप्पणी की.

उन्होंने कहा, “सवाल चेहरे का नहीं है. सबसे ख़ुशी की बात है कि सब लोग साथ आ गए हैं. अलग-अलग विचारधारा के लोग साथ आए हैं तो मैं समझता हूं कि नाम भी जल्द ही आ जाएगा.”

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.