भारतीय रिले टीम ने रचा इतिहास, पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के फ़ाइनल में

Voice of news 24

27 Aug 2023 17:32Pm

भारत की पुरुष 4×400 रिले टीम ने एशियाई रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है.

भारतीय टीम ने 2 मिनट 59.05 सेकंड के रिकॉर्ड समय में ये दौड़ पूरी की.

इसी के साथ भारतीय टीम पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फ़ाइनल राउंड में पहुंच गई है.

भारतीय टीम में मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वारियाथोड़ी और राजेश रमेश शामिल थे.

इस शानदार जीत के साथ भारत ने किसी भी एशियाई टीम के सर्वश्रेष्ठ समय के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

इससे पहले ये रिकॉर्ड जापान की टीम के पास था जिसने 2 मिनट 59.51 सेकंड में रेस पूरी की थी.

यही नहीं भारतीय टीम ने साल 2021 में बनाए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.