पति-पत्नी में हुई कहासुनी,पति ने लगाई फांसी,मौत के बाद पसरा मातम,जाने क्या था पूरा माजरा?

Voice of news 24

26 Agu 2023 00:42 AM

महराजगंज

अक्सर छोटे -छोटे घर के विवाद बड़े पछतावे का कारण बन जाते हैं जिन्हें हमें जिंदगी भर भुगतान पड़ता है, क्योंकि हम एक-दूसरे की बातों को समझने दे इंकार कर देते हैं या फिर उनकी बातों का कोई वजूद नही रखते हैं, जिसका खामियां गलत अंजाम भी हो सकता है।मामला है महराजगंज जिले के निचलौल के एक वार्ड में युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जिसकी जानकारी पत्नी ने मोहल्ले के लोगों को दी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब छः बजे सूचना मिली कि निचलौल नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड निवासी धर्मेंद्र पुत्र चंद्रिका (40 वर्ष) का घर में शव मिला है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच कर पुलिस द्वारा जानकारी ली गई। मृतक की पत्नी जीमा (35 वर्ष) ने बताया कि पति धर्मेंद्र मजदूरी करते हैं। बुधवार की रात में दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद वह सो गए। बगल के कमरे में वह भी सोई थी। आज जब वह उठी तो पति को आवाज लगाने पर नहीं बोले। जिसके बाद खिड़की से देखा तो पति धर्मेंद्र फर्श पर घुटने के बल बैठे हुए थे। जिनके गले में साड़ी बंधी थी। जो छत के पंखे से बंधा हुआ था। जिसके बाद बेटा शिवा उम्र 17 वर्ष छत के रास्ते जाकर दरवाजा खोला। उसकी एक बेटी शीतल 15 वर्ष की है। पत्नी की चीखपुकार और चिल्लाने के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार और फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फोरेंसिक टीम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कारण का पता चल पाएगा और मामले में कार्यवाही की जायेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.