विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मध्यप्रदेश में खेला बड़ा दाव,शिवराज मंत्रिमंडल में होगा विस्तार

 Voice of news 24

26 Aug 2023 00:33PM

सीएम शिवराज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल को मंत्रिमंडल की नामों की लिस्ट सौंपी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस कार्यकाल का तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है।शिवराज मंत्रिमंडल में 3 चेहरे शपथ लेंगे। विंध्य से राजेंद्र शुक्ला, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल लोधी को मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं राहुल लोधी को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

शिवराज सिंह चौहान ने इससे पहले मंगलवार 22 अगस्त को अचानक राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थी। फिलहाल शिवराज कैबिनेट में चार मंत्रियों की जगह खाली है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.