ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जोहानिसबर्ग पहुंचे पीएम मोदी

Voice of news 24

22 Aug 2023 19:39PM

पीएम मोदी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर जोहानिसबर्ग पहुंचे हैं. वो 22 अगस्त से 24 अगस्त तक यहां रहेंगे. यहां ब्रिक्स की 15वीं बैठक हो रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि दक्षिण अफ़्रीका के उप-राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी की और उनको गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया.

ब्रिक्स-ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों का समूह है.

दिल्ली से रवाना होने से पहले पीएम ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के लिए ये एक महत्वपूर्ण संगठन है.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सम्मेलन में ऑनलाइन शामिल होंगे. वो इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) के वारंट का सामना कर रहे हैं. 25 अगस्त को पीएम दक्षिण अफ्रीका से ग्रीस की यात्रा की करेंगे. पीएम की यह पहली ग्रीस यात्रा होगी

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.