बीते चार वर्षो मे आतंकबाद के मामलों मे जम्मू कश्मीर मे गिरफ्तार लोगों की सख्या पांच गुना बढ़ी

Voice of news 24

22 Aug 2023 18:34PM

अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के संबंध में 2,300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और यह संख्या 2015 से 2019 के बीच की गई गिरफ्तारियों की संख्या की तुलना में पांच गुणा अधिक है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।.

 

आंकड़ों के अनुसार अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद पांच अगस्त, 2019 से 20 जून, 2023 तक जम्मू-कश्मीर की समग्र सुरक्षा स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। इस दौरान नागरिकों व सुरक्षा बलों के हताहत होने, ग्रेनेड हमलों, आईईडी धमाकों, आतंकवादियों की भर्ती और पथराव की घटनाओं में कमी आई है।.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.