कल SP मौर्या पर जूता चला,तो महंत राजू दास ने अखिलेश यादव पर भी कह दी बड़ी बात, देखें वीडियो

Voice of news 24

22 Aug 2023 12:47PM

उत्तर-प्रदेश

पूरे प्रदेश में राजनीतिक गलियों से लेकर पार्टियों और संगठनो में हर रोज विवादों की सुर्खियां उजागर हो रही है।
समाजवादी पार्टी के OBC सम्मेलन के एक कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने की घटना के बाद हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने विवादित बयान दिया है।राजू दास ने घटना की निंदा करने के बजाय सीधे हमलावर का बचाव किया और उसके बाद राजू दास ने कहा, “हिंदू देवी-देवताओं को गाली देना, सनातन को गाली देना सनातनी कब तक बर्दाश्त करेंगे. अभी तो मौर्य पर जूता चल रहा है. आने वाले दिनों में अखिलेश यादव भी जूते से पीटे जाएंगे।

हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य और महंत राजू दास में हमेशा छत्तीस का आंकड़ा चलता रहता है दोनों एक दूसरे के ऊपर टिप्पणी और बयानों को लेकर विवादों और सुर्खियों में बने रहते हैं।कुछ माह पहले ऐसे ही रामचरित मानस को लेकर भी मौर्य ने विवादित बयान दिया था जिसको लेकर हिन्दू संगठन ने काफी विरोध किया और राजू दास ने तो मौर्य को खूब घेरा था।

#UttarPradesh #Lucknow #SwamiPrasadMaurya #SamajwadiParty #Ramcharitmanas #AkhileshYadav #MahantRajuDas
#Voice Of News 24