Voice of news 24
12 Aug 2023 15:32PM
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। .

तमीम इकबाल पीठ की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गये है जिससे टीम का पारी की शुरुआत करने वाला एक स्थान खाली हो गया।
बीसीबी मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदीन ने कहा, ‘‘तंजिद पिछले कुछ वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हाल में एमर्जिंग एशिया कप में उसने शानदार खेल दिखाया। ’’एशिया कप 30 अगस्त से शुरु होगा जिसमें बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है जो 31 अगस्त को पहला मैच सह मेजबान श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में खेलेगा। दूसरे मैच में तीन सितंबर को बांग्लादेश की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी।























